×

संजुक्ता पाराशर बनीं CRPF की कोबरा यूनिट की पहली महिला IG, वीडियो में जाने ‘लेडी सिंघम’ के नाम से हैं मशहूर

 

2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF की विशेष कोबरा यूनिट का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वह इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। CRPF मुख्यालय की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश पिछले सप्ताह जारी किया गया था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

संजुक्ता पाराशर इस पद पर 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा की जगह लेंगी। कोबरा का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है। यह CRPF की विशेष कमांडो फोर्स है, जिसे मुख्य रूप से जंगलों में उग्रवाद और नक्सलवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस यूनिट के जवान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में अभियान चलाने और गुरिल्ला युद्ध जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जाने जाते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ZZa1q6HBpg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ZZa1q6HBpg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS अधिकारी हैं। असम में तैनाती के दौरान उन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से सोनितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने घने जंगलों और संवेदनशील इलाकों में कई अभियान चलाए। वह CRPF जवानों और पुलिस कमांडो के साथ मिलकर अभियानों का नेतृत्व करती थीं।उनकी कार्यशैली और साहस के कारण उन्हें असम में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी पहचान मिली। अभियान के दौरान उनके हाथ में अक्सर AK-47 नजर आती थी। उन्होंने न केवल पुलिस बल का नेतृत्व किया, बल्कि खुद भी संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर अभियानों में हिस्सा लिया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी गतिविधियों से निपटने के लिए कई ऑपरेशन चलाए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उग्रवादी संगठनों की ओर से संजुक्ता पाराशर को कई बार धमकियां भी मिली थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय संवेदनशील इलाकों में पुलिस नेतृत्व और अभियान जारी रखा। उनके करियर में फील्ड पोस्टिंग, उग्रवाद विरोधी अभियान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नेतृत्व की भूमिका प्रमुख रही है।

कोबरा यूनिट के IG के रूप में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पद पर उनकी जिम्मेदारी में यूनिट के अभियानों, प्रशिक्षण, रणनीतिक तैयारियों और जवानों के नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल होंगे। संजुक्ता पाराशर की नियुक्ति से सुरक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।