सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुभम खजूरिया होंगे जम्मू-कश्मीर के कप्तान, उमरान, बृजेश को टीम में जगह
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ओपनर शुभम खजूरिया को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर का कप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यों वाली टीम में तेज गेंदबाजों बृजेश शर्मा और उमरान मलिक को भी जगह मिली है।
जम्मू-कश्मीर के सभी मैच इंदौर में खेले जाएंगे, जहां टूर्नामेंट का लीग स्टेज 14 से 26 नवंबर तक चलेगा। बृजेश ने जम्मू-कश्मीर की एज-ग्रुप टीमों के लिए खेला, फिर दिल्ली जाकर कोच दीपक पुनिया के अंडर ट्रेनिंग ली, जो पहले रणजी ट्रॉफी में खेल चुके थे।
उन्होंने 2025 बंगाल प्रो टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ अपना आईपीएल 2026 कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। आईपीएल 2026 में बृजेश ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए अपने डेब्यू सीजन में 13 मैचों में 14 विकेट लिए। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया था। इस साल अगस्त में, बृजेश का नाम जम्मू-कश्मीर के उन खिलाड़ियों की सूची में था, जिन्होंने 10-17 अगस्त तक श्रीनगर में उत्तराखंड के खिलाफ प्रैक्टिस गेम खेले थे।
चयनकर्ताओं ने दीक्षांत कुंडल और रिधम शर्मा के रूप में दो विशेषज्ञ विकेटकीपर भी चुने हैं। टीम के बाकी सदस्यों में अब्दुल समद, कमरन इकबाल, यावर हसन, कवलप्रीत सिंह, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और लोन नासिर मुजफ्फर शामिल हैं।
एलीट ग्रुप बी में शामिल जम्मू-कश्मीर अपने कैंपेन की शुरुआत 14 नवंबर को दिल्ली के खिलाफ करेगा। इसके बाद 16 नवंबर को उनका मुकाबला तमिलनाडु से होगा। इसके बाद का मुकाबला सौराष्ट्र (18 नवंबर), बिहार (20 नवंबर), पंजाब (22 नवंबर), रेलवे (24 नवंबर) और हरियाणा (26 नवंबर) से होगा।
अपने ग्रुप में पूर्व चैंपियन दिल्ली, तमिलनाडु और पंजाब के साथ, खजूरिया और उनकी टीम को नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए शुरुआती गेम से ही अपना बेस्ट देना होगा।
जम्मू और कश्मीर टीम: शुभम खजूरिया (कप्तान), कमरन इकबाल, यावर हसन, अब्दुल समद, कवलप्रीत सिंह, दीक्षांत कुंडल (विकेटकीपर), रिधम शर्मा (विकेट कीपर), साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, आबिद मुस्ताक, युद्धवीर सिंह, सुनील कुमार, उमरान मलिक, बृजेश शर्मा और लोन नासिर मुजफ्फर।
--आईएएनएस
पीएके