रूस के रेस्टोरेंट में हुआ बम धमाका, अब तक तीन की मौत और 21 घायल; जांच में जुटी पुलिस
मॉस्को, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मॉस्को के बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में शनिवार शाम को हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी कमेटी ने घटना की पुष्टि की। मॉस्को पुलिस ने रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को पहले दिए एक बयान में कहा था कि इन्वेस्टिगेटर और पुलिस फोरेंसिक स्पेशलिस्ट मौके पर मौजूद थे।
टास स्टेट न्यूज एजेंसी के हवाले से कमेटी ने कहा, "मॉस्को के कुद्रिन्स्काया स्क्वायर में एक रेस्टोरेंट में घर में बना एक्सप्लोसिव डिवाइस फट गया, जिसमें तीन लोग मारे गए।"
मारे गए तीन लोगों में एक महिला थी जो रेस्टोरेंट में डिवाइस ले जा रही थी, एक सिक्योरिटी एजेंट जिसने उसे रोका और एक कस्टमर शामिल है।
रूसी सुरक्षा बलों से संबंधित टेलीग्राम चैनल बाजा ने शुरुआती जांच में इस धमाके को गैस विस्फोट से जोड़कर देखा। उन्हें लगा कि रेस्टोरेंट के किचन में धमाका हुआ होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट को एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी के लिए बुक किया गया था और रूसी एयरफोर्स के कमांडर एलेक्जेंड्रे चाइको वहां मौजूद थे। रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में इमारत के बाहर फायर इंजन और एम्बुलेंस दिखाई दे रही थीं। एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि एक महिला ने बम को दुकान में स्मगल करने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने बम फटने से पहले उसे अंदर जाने से मना कर दिया।
अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि उनके हिसाब से टारगेट कौन था, लेकिन मॉस्को के लोगों को शक है कि इसका यूक्रेन में चल रहे युद्ध से कोई लिंक है।
यह रेस्टोरेंट मॉस्को की मशहूर स्टालिन-युग की ऊंची इमारतों में से एक में है और चौक के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थीं।
दर्जनों साइकिल सवार शहर में शाम की राइड के लिए पास में इकट्ठा हुए थे, लेकिन इवेंट कैंसिल कर दिया गया। रूसी न्यूज एजेंसी के जारी वीडियो में मौके पर भारी हथियारों से लैस पुलिस वाले दिखे।
हाल के समय में रूस में कई आतंकवादी हमले देखने को मिले हैं। 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से सीक्रेट सर्विस ने यूक्रेन पर रूसी सैन्य अधिकारियों और लड़ाई का समर्थन करने वाले लोगों पर कई हमलों का दावा किया या आरोप लगाया गया है।
रूस ने अप्रैल 2025 में एक कार बम में एक सीनियर जनरल, यारोस्लाव मोस्कालिक की हत्या के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया।
--आईएएनएस
केके/वीसी