×

Rashmika Mandanna movies: इन साउथ-बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स आफिस पर की क्वीन बनने वाली हैं रश्मिका

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज रश्मिका मंदाना ने अपनी जिंदगी के 25 साल पूरे कर लिए है। रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी क्यूटनेस और अभिनय की वजह से जानी जाती है। वो आज साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी है। यही कारण है कि उनको आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्मों में देखा जाएगा। आज हम आपको रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए वो बॉक्स आफिस की क्वीन बनने वाली है।

पुष्पा
रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा में नजर आने वाली हैं। जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ साउथ फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज करने की मेकर्स की प्लानिंग है।

गुड बाय
रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसका निर्देशन विकास बहल कर रहे है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 4 अप्रैल से दोनों कलाकारों ने शुरू की है।

मिशन मजनू
रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू मेें नजर आने वाली है।​ फिल्म का ऐलान काफी समय पहले कर दिया गया था। इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ये फिल्म हो सकता है कि इस साल के अंत तक हो सकती है।

आडावल्लू मीकु जोहरलडैगर
रश्मिका मंदाना की ये एक तेलुगू फिल्म है। जिसमें उनके अलावा साउथ के कलाकार सर्वानंद मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांटिक फिल्म है। जिसके रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे है।

जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म
रश्मिका मंदाना जूनियर एनटीआर के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाली है। जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब तक ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।

Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया था कि रणबीर कपूर की वजह से वो अच्छी मां जरूर बनेंगी

Sai Manjrekar: फिल्म मेजर से सामने आया सई मांजरेकर का पहला लुक, अभिनेत्री की अदा पर फैंस फिदा

P Balachandran dies: साउथ इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, इस अभिनेता और राइटर का हुआ निधन