×

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

 

पटियाला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने गुरप्रीत कौर मान के खिलाफ 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नोटिस भेजा गया है और बिना सबूत के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईएएनएस से बातचीत में बलतेज पन्नू ने कहा, "रणजीत सिंह को लीगल नोटिस दिया गया है। उनकी ओर से पिछले दिनों में कुछ इल्जाम लगाए गए थे। जिस पद से वे रिटायर हुए हैं, उनको भी पता होगा कि कौन सा इल्जाम लगाया जा सकता है और कौन सा नहीं। बिना सबूत के अगर कोई भी इल्जाम लगाएगा, तो फिर उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। हमारे पास अधिकार है कि कानून के माध्यम से नोटिस दिया जाए।"

गठबंधन के साथ सरकार बनने को लेकर विक्रम सिंह मजीठिया के बयान पर बलतेज पन्नू ने कहा, "इन दिनों हरसिमरत कौर बादल और विक्रम सिंह मजिठिया की ओर से गठबंधन को लेकर कोशिश की जा रही है। सुखबीर सिंह बादल को पंजाब से बाहर किया जा रहा है। वह पंजाब की राजनीति से भाग जाना चाहते हैं, क्योंकि उनके ऊपर जिस तरह के इल्जाम हैं, उस पर एसआईटी की जांच चल रही है।"

बलतेज पन्नू ने निशाना साधते हुए कहा, "जब भाजपा की सरकार थी तो उस समय पंजाब में क्या कुछ हुआ था, इसको जनता जानती है।"

सुखबीर सिंह बादल को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि जब बिना कुछ सोचे समझे बोला जाता है तो उसके लिए अदालतें मौजूद हैं। सुखबीर सिंह बादल की ओर से अखंड कीर्तनी जत्था पर कुछ इल्जाम लगाए गए थे। इस मामले में इनको पहले हाई कोर्ट से झटका मिला था। फिर ये सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इनकी अपील को खारिज कर दी है। अब इनके ऊपर मानहानि का मुकदमा चलेगा।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम