रानी लक्ष्मीबाई की सेना में 'दुर्गा दल' की साहसी योद्धा झलकारी बाई की जयंती पर नेताओं ने किया नमन
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला योद्धा दल 'दुर्गा दल' की साहसी योद्धा झलकारी बाई की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ शौर्य और स्वाभिमान की अमर गाथा लिखने वाली वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका साहस और संघर्ष युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला योद्धा दल 'दुर्गा दल' की साहसी योद्धा झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उनका अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा भारतीय इतिहास की अमूल्य विरासत है। उनका त्याग एवं बलिदान सदैव देशवासियों, विशेषकर नारी शक्ति को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय देने वाली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सादर नमन करता हूं। रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाली झलकारी बाई जी का अद्वितीय पराक्रम भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "नारी शक्ति के अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। रानी लक्ष्मीबाई की सेना में दुर्गा दल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपने पराक्रम और रणकौशल से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उनका गौरवशाली जीवन हमारी बेटियों को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "साहस की प्रतिमूर्ति, अदम्य वीरता की प्रतीक महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महान वीरांगना रानी झलकारी बाई की जयंती पर शत्-शत् नमन। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अतुलनीय पराक्रम, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अपने अदम्य साहस और पराक्रम से नारी शौर्य की अमर गाथा लिखने वाली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने जिस अद्वितीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का परिचय दिया, वह इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।"
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक झलकारी बाई की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। रानी लक्ष्मीबाई की सेना के दुर्गा दल की वीर सेनानायक के रूप में उनका साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "रानी लक्ष्मीबाई की सेना 'दुर्गा दल' की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर शत्-शत् नमन!"
--आईएएनएस
एसडी/एएस