राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग
जयपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जमकर मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी शाम 6 बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 147 निकायों में कुल 70.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में प्रदेश के लाखों मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डाला।
आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 87 लाख 63 हजार 595 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 61 लाख 35 हजार 153 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल मतदान प्रतिशत 70.01 प्रतिशत रहा, जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है।
इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान धोरीमन्ना में हुआ, जहां 91.59 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। वहीं, सबसे कम मतदान कोटा नगर निगम में दर्ज किया गया, जहां केवल 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी क्षेत्रों में कम मतदान की प्रवृत्ति इस बार भी कोटा में देखने को मिली।
जिलेवार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो अलवर में 85.22 प्रतिशत, बाड़मेर में 85.17 प्रतिशत, खैरथल-तिजारा में 88.32 प्रतिशत, फलोदी में 86.80 प्रतिशत और कोटपूतली-बहरोड़ में 86.04 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो राज्य के औसत से काफी ज्यादा है।
इसी तरह अजमेर में 69.77 प्रतिशत, बालोतरा में 75.18 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 71.36 प्रतिशत, बारां में 83.07 प्रतिशत, ब्यावर में 77.69 प्रतिशत, भरतपुर में 83.65 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 83.88 प्रतिशत, बीकानेर में 75.09 प्रतिशत, बूंदी में 81.48 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 79.80 प्रतिशत, चूरू में 74.74 प्रतिशत, दौसा में 82.88 प्रतिशत, डीडवाना-कुचामन में 81.90 प्रतिशत, डीग में 83.04 प्रतिशत, धौलपुर में 82.06 प्रतिशत, डूंगरपुर में 71.98 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 75.10 प्रतिशत और हनुमानगढ़ में 80.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
जयपुर जिले में 62.88 प्रतिशत, जैसलमेर में 84.88 प्रतिशत, जालोर में 76.64 प्रतिशत, झालावाड़ में 83.19 प्रतिशत, झुंझुनूं में 77.94 प्रतिशत, जोधपुर में 71.10 प्रतिशत, करौली में 77.76 प्रतिशत, नागौर में 83.26 प्रतिशत, पाली में 70.70 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 81.80 प्रतिशत, राजसमंद में 79.27 प्रतिशत, सवाई माधोपुर में 74.56 प्रतिशत, सलूंबर में 78.69 प्रतिशत, सीकर में 67.81 प्रतिशत, सिरोही में 66.90 प्रतिशत, टोंक में 79.67 प्रतिशत और उदयपुर में 70.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर अलवर जिला 85.22 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा, जबकि कोटा 57.02 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा। राज्य का औसत मतदान 70.01 प्रतिशत रहा। आयोग ने बताया कि अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है।
--आईएएनएस
एससीएच/एबीएम