×

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 12 लोगों की मौत; वीडियो में जाने बिहार-UP-MP में भी बाढ़ और भारी बारिश से हालात बिगड़े

 

देश के कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है। उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंगलवार को बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई इलाकों में सड़कें बंद हैं और नदियां उफान पर हैं।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, 172 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण राज्य में 172 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नैनी झील का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। झील का पानी 88 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6PaB2mCHEro?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6PaB2mCHEro/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तराखंड के साथ-साथ बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य में गंगा, पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।राजधानी पटना में सुबह से बारिश जारी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।भागलपुर में गंगा नदी के कटाव का असर देखने को मिला। यहां करीब 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर कटाव के चलते गंगा नदी में समा गया। नदी के बढ़ते जलस्तर से आसपास के इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से हादसे

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण कई घटनाएं सामने आई हैं। सीतापुर में बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गाजीपुर में गंगा नदी में नहाने गए दो नाबालिग बह गए।उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इस मानसून में गंगा एक्सप्रेसवे धंसने की यह दूसरी घटना है।वहीं, बलिया जिले में बाढ़ का असर बढ़ गया है। यहां करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम सक्रिय

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में लगातार भारी बारिश हो रही है।चित्रकूट में बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ का पानी रामघाट इलाके में घुस गया है, जहां करीब 400 दुकानें और 20 से 25 होटल डूब गए हैं।

कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।मानसून की सक्रियता के कारण पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन की नजर जलस्तर, सड़क संपर्क और प्रभावित लोगों की सुरक्षा पर बनी हुई है।