×

गुजरात में बारिश का कहर: सूरत में 24 इंच पानी गिरा, वीडियो में जाने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; केरल में लैंडस्लाइड से 3 की मौत

 

देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता के बीच भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। गुजरात में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत में सबसे ज्यादा 24 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/z0iSw4KhyMc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/z0iSw4KhyMc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सूरत के अलावा गुजरात के 12 अन्य क्षेत्रों में 10 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है।

गुजरात में प्रशासन अलर्ट पर

भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार और ला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर जल निकासी के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात के कई हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

केरल में लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत

गुजरात के बाद केरल में भी भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) जैसे हालात पैदा हो गए हैं।केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। गुजरात और केरल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मानसून की सक्रियता से बढ़ी चुनौतियां

देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। जहां बारिश से किसानों को राहत मिल रही है, वहीं कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।