×

राजस्थान में कई जिलों में बारिश, बाड़मेर में पानी में फंसे ट्रक और बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बचाया; वीडियो में जाने एक सप्ताह कमजोर रहेगा मानसून

 

राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर, अजमेर, दौसा, करौली के टोडाभीम, सीकर और जालोर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। सावन के पहले सोमवार पर हुई इस बरसात से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, बाड़मेर में रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिशाला-सोनड़ी मार्ग पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान एक ट्रक और दो बाइक सवार बीच रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JzkjHrwYwnE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JzkjHrwYwnE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रविवार को भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। पाली, अजमेर, जोधपुर और बाड़मेर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा ब्यावर जिले के जैतारण में दर्ज की गई, जहां 146 मिलीमीटर (5.50 इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के कारण जैतारण, ब्यावर और अजमेर के आसपास के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

हालांकि, 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना कम है।मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। वहीं, प्रशासन भी निचले इलाकों में सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील कर रहा है।