×

Railway Alert: इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, 5 जुलाई से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट 

 

लगभग हर ट्रेन यात्री जानता है कि कन्फर्म टिकट मिलना कितना मुश्किल होता है। ज़ाहिर है, अगर आप बहुत कोशिश के बाद टिकट पा भी लेते हैं और किसी वजह से आपकी ट्रेन कैंसिल हो जाती है, तो इससे काफी परेशानी होती है। अगर आप जुलाई में बरेली जंक्शन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने स्टेशन यार्ड में वॉशिंग लाइन की मरम्मत और रेलवे सेक्शन पर तकनीकी काम के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है। कृपया ध्यान दें कि दिल्ली, मुंबई और इंदौर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 5 जुलाई से 3 अगस्त तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

**रूट पर पैसेंजर ट्रेनों में देरी**

11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलवे सेक्शन पर तकनीकी काम की योजना बनाई गई है, जिसके लिए नौ घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद-बरेली और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन को रास्ते में 90 मिनट के लिए रोका जाएगा।

**कौन सी ट्रेनें कैंसिल होंगी?**

बरेली-दिल्ली और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेनें 5 जुलाई से 3 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी।

बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 जुलाई को कैंसिल रहेगी।

इंदौर से बरेली जाने वाली ट्रेनें 9, 16, 23 और 30 जुलाई को कैंसिल रहेंगी।

बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18, 23 और 1 अगस्त को कैंसिल रहेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बरेली जाने वाली ट्रेनें 13, 20, 27 और 3 अगस्त को नहीं चलेंगी।

क्या आप अपने ट्रेन टिकट में बदलाव करना चाहते हैं? जानें कि क्या बदला जा सकता है और क्या नहीं।

**यात्रियों के लिए ज़रूरी सलाह**

रेलवे यात्रियों को सलाह देता है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का मौजूदा स्टेटस चेक कर लें ताकि स्टेशन पहुंचने पर परेशानी या समय की बर्बादी न हो। अपनी ट्रेन के स्टेटस के बारे में ताज़ा जानकारी पाने के लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।