☰
×

राहुल गांधी ने पहली बार किया गर्लफ्रेंड का जिक्र, वीडियो में बोले- अब वह दोस्त हैं; कैम्ब्रिज के रेस्टोरेंट से जुड़ा सुनाया दिलचस्प किस्सा

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम में निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि अब उनकी गर्लफ्रेंड कहां हैं, तो राहुल गांधी मुस्कुराते हुए बोले- अब वह दोस्त हैं।राहुल गांधी ने बताया कि कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस रेस्टोरेंट में गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। उन्होंने इस मुलाकात से जुड़ा एक रोचक अनुभव भी सुनाया।

राहुल गांधी ने बताया कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे तो वहां एक कर्मचारी ने उनसे पूछा कि कितने लोग हैं। राहुल ने जवाब दिया कि दो लोग हैं। इसके बाद दोनों बैठ गए और वेटर मेन्यू लेकर आया। राहुल ने उससे कहा कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे।यह सुनकर कर्मचारी ने तुरंत कहा, 'ओह, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं।' राहुल ने उससे पूछा कि वह उनके माता-पिता के बारे में क्या जानता है। इस पर कर्मचारी ने कहा कि वह समझ गया है कि राहुल किनकी बात कर रहे हैं। राहुल ने यह किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनके माता-पिता की प्रेम कहानी से जुड़ी यादें आज भी इस रेस्टोरेंट में मौजूद हैं।

पत्रकार के सवाल पर दिया जवाब

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्यक्रम के बाद जब राहुल गांधी से पत्रकार ने पूछा कि कहानी में जिस गर्लफ्रेंड का जिक्र किया गया, वह अब कहां हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'अब वह मेरी दोस्त हैं।' उनका यह जवाब चर्चा में आ गया।राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में अपने माता-पिता के रिश्ते और परिवार से जुड़ी कई पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट जाने का उनका मकसद उस जगह को देखना था, जहां से उनके माता-पिता की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।