☰
×

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को फिर से बहस की चुनौती दी, वीडियो में बोले- डरिए मत, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। मंगलवार को राहुल गांधी ने करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी से कहा कि वे किसी भी मंच पर उनके साथ बहस करने के लिए तैयार हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जगह और समय खुद तय कर लें, लेकिन बहस से पीछे नहीं हटें। उन्होंने आरोपों से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने की बात कही और प्रधानमंत्री से कहा कि डरिए मत, सामने आइए।

राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि मोदी जी को उनके चैलेंज दिए हुए 24 घंटे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री विपक्ष पर देशद्रोही होने का आरोप लगाते हैं। ऐसे में उन्हें सामने आकर इस बात पर बहस करनी चाहिए कि वास्तव में देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों से किसका संबंध है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पसंद का कोई भी मंच चुन सकते हैं। वह उनके साथ सार्वजनिक रूप से बहस करने के लिए तैयार हैं।

विदेशी कनेक्शन और अमेरिकी डील पर चर्चा की मांग

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IQHskZ7639s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IQHskZ7639s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राहुल गांधी ने बहस के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने की बात कही। उने कहा कि चर्चा देश के फाइनेंशियल सिस्टम और आर्थिक ढांचे से जुड़े सवालों पर भी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के साथ हुई डील को लेकर भी सवाल उठाए।राहुल ने पूछा कि अमेरिका के साथ डील कैसे हुई, इसे इतनी जल्दी क्यों किया गया और इस फैसले में केवल प्रधानमंत्री की भूमिका क्यों रही? उने यह भी सवाल किया कि इस मामले में कैबिनेट को जानकारी क्यों नहीं दी गई। राहुल ने उद्योगपति गौतम अडाणी से जुड़े मामले और एपस्टीन प्रकरण का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। राहुल के मुताबिक, प्रधानमंत्री विपक्ष पर आरोप लगाते हैं, इसलिए उन्हें बहस के लिए सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहस से सभी आरोपों और सवालों की सच्चाई सामने आ जाएगी।

45 मानहानि केस का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मुकदमों का भी वीडियो में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर करीब 45 मानहानि के मामले दर्ज हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दूसरे मामलों में उनके खिलाफ मानहानि के मुकदमे किए हैं, लेकिन विदेशी कनेक्शन से जुड़े आरोपों और बहस के मुद्दे पर ऐसा नहीं किया जा रहा है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस मामले में भी मानहानि का केस करना है तो कर दीजिए। इस मुद्दे पर भी खुलकर चर्चा हो जाएगी। राहुल ने कहा कि बहस में सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए और जनता को सच्चाई पता चलनी चाहिए।

वीडियो के अंत में PM मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं

राहुल गांधी ने अपने वीडियो के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, 'हैप्पी दिवाली, मोदी जी।' हालांकि, वीडियो में राहुल ने बहस के लिए किसी निश्चित तारीख या स्थान का ऐलान नहीं किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी पसंद के मंच पर आने का खुला विकल्प दिया।राहुल गांधी की इस चुनौती से एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। अब इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजर रहेगी। फिलहाल राहुल गांधी ने सार्वजनिक बहस के जरिए कई राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।