☰
×

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर फोन टैपिंग का आरोप, वीडियो में बोले- मेरे मोबाइल में विदेशी फंडिंग के सबूत; आमने-सामने बहस के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी

 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर आयोजित 'आस्क मी' सत्र के दौरान अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए दावा किया कि इसमें विदेशी फंडिंग से जुड़े सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पता है कि उनका फोन टैप कराया जा रहा है। राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी।

राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास ऐसी कई जानकारियां हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी पता है। इन जानकारियों से जुड़े सबूत उनके मोबाइल फोन में मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि आमने-सामने की बहस से यह स्पष्ट हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी गतिविधियों में कौन शामिल है और ये गतिविधियां कब से चल रही हैं।

12 दिन में सातवीं बार दी बहस की चुनौती

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/TDMeDiCx7XA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TDMeDiCx7XA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राहुल गांधी पिछले 12 दिनों में सातवीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह संसद में होने वाली भाषणबाजी नहीं चाहते, बल्कि प्रधानमंत्री के साथ एक सीधी और आमने-सामने की बातचीत करना चाहते हैं।राहुल ने बहस का तरीका बताते हुए कहा कि एक टेबल के एक तरफ नरेंद्र मोदी बैठें और दूसरी तरफ वह खुद बैठेंगे। प्रधानमंत्री उन पर आरोप लगाएं और वह प्रधानमंत्री से सवाल पूछें। इस तरह दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस बहस में देश के सामने कई ऐसे मुद्दे आएंगे, जिन पर प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। राहुल गांधी का दावा है कि ऐसी बातचीत के बाद जनता को सच्चाई समझ में आ जाएगी।

अडाणी और मोहन भागवत को जज बनाने पर भी तैयार

राहुल गांधी ने बहस के दौरान निर्णायक की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी इस बहस में उद्योगपति गौतम अडाणी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को निर्णायक बनाना चाहती है, तो उन्हें इससे भी कोई परेशानी नहीं है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह गारंटी देते हैं कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच आमने-सामने की बहस होने के बाद मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रह पाएंगे।

फोन में कई अन्य जानकारियां होने का दावा

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके मोबाइल फोन में केवल विदेशी फंडिंग से जुड़े सबूत ही नहीं, बल्कि कई दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मौजूद हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इन जानकारियों के जरिए वह प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से जुड़े कई मुद्दों को सामने ला सकते हैं।हालांकि, फोन टैपिंग और विदेशी फंडिंग से जुड़े राहुल गांधी के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनके आरोपों और बहस की चुनौती को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।