×

पुतिन ने दी पुरी दुनिया को चेतावनी, फुटेज में देखें बोले- भारत की तरक्की कई देशों को चुभ रही, पीएम मोदी किसी के दबाव में नहीं आते

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की कई देशों को चुभ रही है और इसे एक ग्रेट पावर के रूप में देखा जाना चाहिए। पुतिन ने यह बातें मॉस्को में आजतक को दिए इंटरव्यू में कही।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/7PoAsZBnOKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7PoAsZBnOKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की सराहना करते हुए कहा कि पीएम किसी भी देश या दबाव के आगे नहीं झुकते और अपनी स्वतंत्र नीति पर चलते हैं। पुतिन ने इस इंटरव्यू में भारत-रूस संबंध, वैश्विक राजनीति, और अमेरिका की नीतियों पर खुलकर चर्चा की।

अमेरिका पर कड़ा तंज
जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, तो पुतिन ने स्पष्ट कहा कि भारत अपनी इंडिपेंडेंट पॉलिसी पर चलता है। उन्होंने अमेरिका के दोहरे मानक की ओर इशारा करते हुए कहा, "वॉशिंगटन खुद हमसे न्यूक्लियर एनर्जी खरीदता है और फिर भारत को ज्ञान देने की कोशिश करता है। अमेरिका, भारत को रूस से तेल खरीदने पर दोषी ठहराने की कोशिश करता है। यह साफ तौर पर दोहरा रवैया है, जिसे अब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं समझ रही हैं।"

भारत-रूस संबंधों की मजबूती
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देशों के संबंध कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से बने हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग बढ़ता जा रहा है।

वैश्विक राजनीति में भारत की स्थिति
राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी माना कि भारत की वैश्विक भूमिका अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत की नीति स्पष्ट और संतुलित है, और यह किसी भी बड़े दबाव के अधीन नहीं है।

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व न केवल भारत को मजबूत कर रहा है, बल्कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह इंटरव्यू भारत और रूस के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और उजागर करता है और यह संदेश देता है कि भारत अपनी स्वतंत्र नीति और विकास की राह पर किसी बाहरी दबाव के बिना आगे बढ़ रहा है।