×

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आर भारतीय वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन! आसमान में गरजे HAL Tejas-Sukhoi Su-30MKI और Jaguar, देखे वीडियो 

 

भारतीय वायु सेना उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कॉम्बैट अभ्यास कर रही है। इस एयरशो के दौरान, सुखोई-30MKI, जगुआर और मिराज-2000 से लेकर तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ C-295 जैसे टैक्टिकल विमानों ने भी इस जगह पर लैंडिंग की; इन करतबों के वीडियो भी सामने आए हैं।

**PM मोदी ने किया उद्घाटन**

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इस हवाई पट्टी का उद्घाटन किया था। उस मौके पर भी, सुखोई और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने लगभग एक घंटे तक हवाई करतब दिखाए थे। इसके बाद, जून 2023 में, वायु सेना ने इसी जगह पर एक और अभ्यास किया था, जो लगभग चार घंटे तक चला था।