×

पूर्व राज्यपाल व प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर नेताओं ने जताई संवेदना

 

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डीवाई पाटिल का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "डी. वाई. पाटिल ग्रुप के फाउंडर और त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। उनके जाने से एक दूर की सोचने वाली पर्सनैलिटी चली गई। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा, "जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी.वाई. पाटिल जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। एकेडमिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है, और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम