☰
×

वायनाड में प्रियंका गांधी ने बनाया केक, बच्चों के साथ किया ट्रेडिशनल डांस; वीडियो में जाने राहुल के साथ घर पर पढ़ाई का बताया किस्सा

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल के वायनाड दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने KINFRA पार्क की एक बेकिंग यूनिट का दौरा किया। यहां प्रियंका गांधी ने खुद केक बनाने की कोशिश की और कपकेक भी तैयार किए। सिर पर हेयर नेट पहनकर उन्होंने केक पर आइसिंग की। इस दौरान वहां मौजूद शेफ और कर्मचारियों ने उन्हें बेकिंग से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां दीं। प्रियंका गांधी का यह दौरा केवल बेकिंग यूनिट तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कल्लूर, नूलपुझा स्थित राजीव गांधी मेमोरियल मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। छात्रों के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल डांस में भी हिस्सा लिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cI5HaMWAjF0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cI5HaMWAjF0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हेयर नेट पहनकर की केक की सजावट

KINFRA पार्क की बेकिंग यूनिट में पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों और शेफ से बेकिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खुद केक बनाने में हाथ आजमाया।प्रियंका ने सिर पर हेयर नेट पहनकर केक पर आइसिंग की। उन्होंने कपकेक बनाने की भी कोशिश की। इस दौरान बेकिंग यूनिट के कर्मचारियों ने उन्हें केक और कपकेक तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

छात्रों के साथ किया ट्रेडिशनल डांस

इसके बाद प्रियंका गांधी कल्लूर, नूलपुझा के राजीव गांधी मेमोरियल मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्रों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की। छात्रों ने प्रियंका से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया।इसी दौरान छात्रों के साथ उन्होंने पारंपरिक नृत्य में भी हिस्सा लिया। प्रियंका को अपने बीच देखकर छात्र उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत के दौरान पढ़ाई और अपने बचपन से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

12 साल की उम्र से घर पर पढ़ाई का बताया कारण

छात्रों के एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने अपने बचपन और पढ़ाई से जुड़ा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि 12 साल की उम्र से उन्होंने और उनके भाई राहुल गांधी ने घर पर रहकर पढ़ाई की।प्रियंका ने बताया कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी होने तक घर पर रहकर पढ़ाई की।प्रियंका के इस जवाब से छात्रों को उनके निजी जीवन के उस दौर के बारे में भी जानकारी मिली, जब परिवार को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा और अन्य परिस्थितियों के कारण कई बदलावों से गुजरना पड़ा था।

वायनाड दौरे में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुईं प्रियंका

प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद हैं और अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं। गुरुवार के दौरे में उन्होंने बेकिंग यूनिट का जायजा लेने के साथ स्कूली छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के साथ उनकी बातचीत और ट्रेडिशनल डांस का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं।