×

Priyanka Chopra: कोरोना की मार झेल रहे भारत पर प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की चिंता, मांगी घर में रहने की भीख

 

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिन पर दिन ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसको देखकर अब राज्य की सरकार ने भी अपने अपने राज्यों में लॉकडाउन और कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इस खतरनाक बीमारी का असर आज हर इंसान पर पड़ रहा है। लाखों की तादात में लोग इससे संक्रमित पाए जा रहे है। जिसके चलते अब फिल्मों की शूटिंग भी महाराष्ट्र जैसे राज्य में पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसी बीच अब बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के लोगों के लिए चिंता जाहिर की है और लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरें और कहानियों को देख रही हूं। जो बहुत डरावनी है।

Priyanka Chopra: कोरोना की मार झेल रहे भारत पर प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की चिंता, मांगी घर में रहने की भीख

Ajay Devgn: इस वेब सीरीज से अजय देवगन करेंगे डिजिटल डेब्यू, सामने आया धांसू पोस्टर

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai ने ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया, सवाल के जवाब में ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन