×

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, वीडियो में जाने रक्षा मंत्रालय ने आरोपों को बताया भ्रामक

 

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह भारतीय जवानों के नाम सार्वजनिक होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शहीदों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है, जबकि रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों की जानकारी करीब एक वर्ष तक सार्वजनिक नहीं की, जिससे उन्हें वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वे हकदार थे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए एक पुराने बयान का वीडियो साझा किया। वीडियो में राजनाथ सिंह एक सवाल के जवाब में कहते नजर आते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।इस पर पवन खेड़ा ने कहा, "दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी, या फिर उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं।"

रक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब

विवाद बढ़ने के बाद रक्षा मंत्रालय ने सफाई जारी करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के संसद में दिए गए बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह दावा पूरी तरह गलत है कि शहीद जवानों को पहली बार सम्मान दिया गया या उनकी शहादत छिपाई गई।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शहीदों को निर्धारित सैन्य परंपराओं और प्रक्रियाओं के अनुसार पूरा सम्मान दिया गया था। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राजनाथ सिंह के बयान की गलत व्याख्या कर राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है और सरकार तथा विपक्ष आमने-सामने हैं। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने लोगों से तथ्यों के आधार पर जानकारी साझा करने और भ्रामक दावों से बचने की अपील की है।