×

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सियासी घमासान: वीडियो में जाने सोनीपत में नेताओं को रोके जाने का दावा, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली पहुंचने की कोशिश के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के दावों ने मामले को और गर्मा दिया है।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोके जाने का दावा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sQ9uSwX4eWg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sQ9uSwX4eWg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आम आदमी पार्टी के नेता विमल किशोर ने दावा किया कि उन्हें और अन्य समर्थकों को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रोक लिया। उनके अनुसार, वे संसद की ओर प्रस्तावित मार्च में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में लेने की कोशिश की।विमल किशोर ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को व्यवस्थित रूप से दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। हालांकि, इस दावे पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी

दूसरी ओर, पंजाब से भी बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों के दिल्ली पहुंचने की खबर है। प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। विभिन्न जिलों में सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की निगरानी कर रही हैं।

सोनम वांगचुक को लेकर CJP का आरोप

इस बीच CJP की प्रवक्ता विजेता दहिया ने दावा किया कि 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस जबरन अपने साथ ले गई।उनके अनुसार, पुलिसकर्मी सादी वर्दी में पहुंचे और वहां मौजूद स्वयंसेवकों के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ स्वयंसेवकों को चोटें आईं और उनके कपड़े भी फट गए।विजेता दहिया ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने सोनम वांगचुक को सफेद चादर में लपेटकर पहले घसीटा और फिर उठाकर वाहन में बैठाया तथा उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को "जबरन ले जाने" जैसा बताया।

पुलिस का पक्ष आना बाकी

CJP की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने सोनम वांगचुक को किस परिस्थितियों में अस्पताल पहुंचाया और कार्रवाई का आधिकारिक आधार क्या था।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रस्तावित संसद मार्च और प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।फिलहाल प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और विभिन्न पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है। मामले से जुड़े दावों और आरोपों की पुष्टि संबंधित एजेंसियों की जांच और आधिकारिक बयानों के बाद ही हो सकेगी।