☰
×

जयपुर के कैफे में पुलिस की रेड, हुक्का पीते मिले 26 युवक-युवतियां; वीडियो में जाने 20 हुक्के और तंबाकू के फ्लेवर जब्त

 

जयपुर में कैफे की आड़ में कथित तौर पर चल रहे हुक्का-बार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार देर रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र के राजापार्क स्थित NINE'S BEANS कैफे में पुस की स्पेशल टीम ने छापा मारा। इस दौरान कैफे में हुक्का पीते मिले 26 युवक-युवतियों को राउंडअप किया गया। पुलिस ने मौके से हुक्का-बार में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, कैफे में हुक्का-बार संचालित किए जाने और युवाओं को हुक्के के जरिए नशा परोसे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जयपुर स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देश पर सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) ने कार्रवाई की।

देर रात कैफे में पहुंची पुलिस टीम

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/0bfwRNbz_v8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0bfwRNbz_v8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सीएसटी टीम राजापार्क स्थित NINE'S BEANS कैफे पहुंची। पुलिस की अचानक दबिश से वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कैफे की जांच की तो बड़ी संख्या में लोग हुक्का पीते मिले।पुलिस ने मौके पर मौजूद 26 युवक-युवतियों को राउंडअप किया। मामले में कैफे की गतिविधियों और वहां हुक्का-बार चलाए जाने को लेकर जांच की जा रही है।

20 हुक्के और 60 पाइप जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे से 20 हुक्के, 60 पाइप और अलग-अलग फ्लेवर वाले तंबाकू के दर्जनों डिब्बे जब्त किए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैफे में कब से हुक्का-बार संचालित किया जा रहा था और वहां इस्तेमाल होने वाले सामान की व्यवस्था कैसे की जा रही थी।पुलिस ने कैफे मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोटपा एक्ट यानी सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल, विज्ञापन और बिक्री से जुड़े विभिन्न प्रावधान लागू होते हैं। मामले में दर्ज एफआईआर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाने की सूचना

पुलिस को शिकायत मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाकर युवाओं को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने देर रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जब्त सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।फिलहाल पुलिस कैफे के संचालन और वहां हुक्का परोसे जाने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में कैफे और हुक्का-बार के संचालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।