×

फेसबुक से हटा PM मोदी का वीडियो फिर हुआ बहाल, वीडियो में जाने Meta बोला- तकनीकी गड़बड़ी थी; MeitY ने तलब किए अधिकारी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाया गया वीडियो अब दोबारा बहाल (रीस्टोर) कर दिया गया है। सोशल मीडिया कंपनी Meta ने मंगलवार को कहा कि वीडियो किसी नीति के तहत नहीं हटाया गया था, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी (Technical Error) के कारण गलती से हट गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि त्रुटि का पता चलते ही वीडियो को फिर से उपलब्ध करा दिया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जुलाई को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। इसमें उन्होंने Gen-Z और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। कुछ समय के लिए वीडियो फेसबुक पर दिखाई नहीं देने के बाद इस पर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई।

Meta के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, "यह कंटेंट गलती से हट गया था और अब इसे बहाल कर दिया गया है।" कंपनी ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया और संकेत दिया कि यह जानबूझकर की गई कंटेंट मॉडरेशन कार्रवाई नहीं थी।

इस बीच, समाचार एजेंसी IANS के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने Meta के ग्लोबल हेड और ग्लोबल हेड ऑफ पब्लिक पॉलिसी को तलब किया है, ताकि वीडियो हटाए जाने की परिस्थितियों पर स्पष्टीकरण लिया जा सके। हालांकि, इस संबंध में मंत्रालय की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

वीडियो हटने और फिर बहाल होने की घटना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन, तकनीकी त्रुटियों और सरकारी संस्थाओं की भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल Meta का कहना है कि वीडियो सामान्य रूप से उपलब्ध है और तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया है।