☰
×

PM मोदी बोले- योग और आयुर्वेद दुनिया में बन रहे मूवमेंट, वीडियो में जाने विदेशों में 150 से ज्यादा आयुर्वेद कोर्स को मिली मान्यता, कर्नाटक को बताया योग का केंद्र

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योग और आयुर्वेद के वैश्विक विस्तार पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज योग और आयुर्वेद दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहे हैं और विदेशों में भी इन्हें लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M-Euc3RAXxU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M-Euc3RAXxU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि विदेशों में 150 से ज्यादा आयुर्वेद कोर्स को मान्यता मिली है। आज दुनिया में आयुर्वेद के जरिए इलाज एक मूवमेंट बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत की पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़ी प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया के सामने पहुंचाने में मदद मिल रही है।

योग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे बदलाव

पीएम मोदी ने कहा कि योग को अधिक लोकप्रिय बनाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। योग को केवल व्यायाम तक सीमित रखने के बजाय इसे जीवनशैली और स्वास्थ्य से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।उन्होंने खेलों में योग की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया में योगासन को भी जगह दी गई है। इससे योग को प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित योग प्रतियोगिता का भी जिक्र किया।

बेंगलुरु मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री का बेंगलुरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर वह तवरेकेरे से IIM बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।इस मेट्रो सेवा के शुरू होने से बेंगलुरु में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर के लोगों को आवागमन के लिए एक और सुविधा उपलब्ध होगी।

मैसूरु में वृक्षारोपण और तारामंडल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री शाम को मैसूरु पहुंचेंगे। यहां वह वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। इस तारामंडल के माध्यम से लोगों, खासकर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा।मैसूरु के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के लिए रवाना होंगे। उनके कर्नाटक दौरे में योग, आयुर्वेद, सार्वजनिक परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल हैं।