×

SCO समिट की ग्रुप फोटो से PM मोदी गायब, पाकिस्तान PMO ने शेयर की एडिटेड तस्वीर; 4 घंटे बाद शहबाज ने पोस्ट की पूरी फोटो

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के शिखर सम्मेलन की ग्रुप फोटो से जुड़ा है। बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान ली गई मूल तस्वीर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेता एक साथ नजर आ रहे थे। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं को हटा दिया गया।

मूल तस्वीर में 12 नेता नजर आए

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KSsnGtE-FOs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KSsnGtE-FOs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SCO समिट के दौरान ली गई मूल ग्रुप फोटो में कुल 12 नेता दिखाई दे रहे थे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल थे। इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के नेता भी तस्वीर में मौजूद थे।

पाकिस्तानी PMO के X अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर में हालांकि सिर्फ छह लोग दिखाई दिए। तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता फ्रेम से बाहर हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत छह नेताओं को भी इस तस्वीर में नहीं दिखाया गया।

भारत ने शेयर की पूरी तस्वीर

इस पूरे मामले में भारत की ओर से अलग तस्वीर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से SCO समिट की मूल ग्रुप फोटो शेयर की गई, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। इससे दोनों तस्वीरों के बीच अंतर साफ हो गया और पाकिस्तान PMO की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।

चार घंटे बाद शहबाज शरीफ ने पोस्ट की पूरी फोटो

विवाद बढ़ने के करीब चार घंटे बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद अपने X अकाउंट से SCO की ग्रुप फोटो शेयर की। खास बात यह रही कि इस बार शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। यानी पाकिस्तान PMO की ओर से पहले शेयर की गई क्रॉप्ड तस्वीर और बाद में शहबाज शरीफ द्वारा शेयर की गई तस्वीर में स्पष्ट अंतर दिखाई दिया।

इस घटनाक्रम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की सोशल मीडिया टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच की आधिकारिक ग्रुप फोटो को लेकर इस तरह का बदलाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। SCO जैसे बहुपक्षीय संगठन के मंच पर भारत और पाकिस्तान दोनों की मौजूदगी के बीच तस्वीर से प्रधानमंत्री मोदी को हटाए जाने और फिर कुछ घंटे बाद पूरी तस्वीर पोस्ट किए जाने ने इस विवाद को और ज्यादा तूल दे दिया है।