'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा इतिहास', 7.8 फीसदी जीडीपी ग्रोथ पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
लखनऊ, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु द्विवेदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और देश ने दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत प्रदर्शन किया है।
सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच भी कुशलता के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार देश की अर्थव्यवस्था, सेना, संस्कृति और धर्म में नकारात्मकता तलाशते हैं। विपक्ष के कुछ नेता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि ऐसे लोगों के दावों पर करारा जवाब है।
राहुल गांधी की ओर से सरकार और अर्थव्यवस्था को लेकर की जा रही आलोचनाओं पर सुधांशु द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी आर्थिक क्षमता को चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच साबित किया है। देश की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती दिखाई दे रही है और आर्थिक वृद्धि के आंकड़े सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व को लेकर सकारात्मक संकेत देते हैं।
सुधांशु द्विवेदी ने अपने बयान के अंत में शायरी के जरिए राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से राहुल गांधी के लिए उनका संदेश है कि सरकार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सरकार ने अपनी क्षमता और दृढ़ संकल्प के बल पर आगे बढ़ने का रास्ता बनाया है। आर्थिक वृद्धि को इसी प्रयास का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी विकास यात्रा जारी रखी है।
--आईएएनएस
पीएसके