×

जेवर में पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फेज-1 का उद्घाटन, वीडियो में जाने वैश्विक संकट पर एकजुटता की अपील

 

उत्तर प्रदेश के जेवर में शनिवार को देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक Noida International Airport के फेज-1 का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया। यह एयरपोर्ट वर्तमान में देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है। परियोजना के सभी चार चरण पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/txEBU0w9nXA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/txEBU0w9nXA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए इसे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि करेगा।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए इज़राइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से उत्पन्न वैश्विक संकट पर चिंता जताई। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस कठिन समय में धैर्य और एकजुटता बनाए रखें और मिलकर चुनौतियों का सामना करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है और केंद्र तथा राज्य सरकारें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की भी अपील की।अपने भाषण में पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों को भी संदेश दिया और कहा कि संकट की इस घड़ी में ऐसी किसी भी टिप्पणी या गतिविधि से बचना चाहिए जो देशहित को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है और जो भी ताकतें इसे कमजोर करने की कोशिश करेंगी, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना भारत के एविएशन सेक्टर के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया और लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।फिलहाल, इस उद्घाटन के साथ ही जेवर एयरपोर्ट परियोजना एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है और आने वाले वर्षों में इसके विस्तार पर पूरे देश की नजरें टिकी रहेंगी।