'प्लीज मुझे माफ कर दें...', पहले की बच्चों की हत्या, फिर पति-पत्नी ने लगा ली फांसी, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

तमिलनाडु की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर्थिक समस्याओं से परेशान एक दम्पति ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद माता-पिता दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने बताया कि 'डायल 100' पर सूचना मिली थी कि हब्सीगुडा में रहने वाले एक परिवार ने सोमवार रात अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 35 वर्षीय पत्नी ने अपनी बेटी (14) और बेटे (10) की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक 'सुसाइड नोट' बरामद किया गया है, जिसमें लिखा है कि मेरे पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कृपया मुझे माफ़ करें। वह 'आर्थिक समस्याओं' के कारण अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति पहले एक निजी कॉलेज में 'व्याख्याता' के पद पर नियुक्त था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के पीछे वित्तीय समस्या होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
बच्चों को जहर दिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।