महाकुंभ में नहा रहीं-कपड़े बदल रहीं महिलाओं के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल, जाँच में Instagram अकाउंट देख पुलिस के उडे होश

प्रयागराज महाकुंभ से आई एक खबर ने इस समय सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल, यह बात सामने आई है कि महाकुंभ में नहाती और कपड़े बदलती लड़कियों और महिलाओं की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं। यहां तक ​​कि महाकुंभ में स्नान करती और कपड़े बदलती महिलाओं और लड़कियों के वीडियो भी सोशल मीडिया-टेलीग्राम पर बेचे जा रहे हैं। अब इस सनसनीखेज मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में 2 मुकदमे दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर महाकुंभ मेला पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दरअसल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महाकुंभ में स्नान करने आई महिलाओं के स्नान करते और कपड़े बदलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं, जो महिलाओं की निजता और गरिमा का खुला उल्लंघन है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस मामले में योगी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद यूपी पुलिस भी मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गई.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस जांच में इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम @neha1224872024 सामने आया है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट से महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों के स्नान करने और कपड़े बदलने के अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। अब पुलिस इस अकाउंट की जांच कर रही है और इसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए पुलिस ने अमेरिकी कंपनी 'मेटा' से भी बात की है। माना जा रहा है कि मेटा द्वारा आरोपी की पहचान बताते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दूसरी ओर, पुलिस ने अपनी जांच में टेलीग्राम चैनल सीसीटीवी चैनल 11 को भी इस मामले में संलिप्त पाया है। इसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। यहां महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो रुपए में बेचे जा रहे थे। इसकी भी पहचान की जा रही है।