×

पीजीआईएमईआर में सीनियर रेजिडेंट बनने का अवसर, 8 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

 

चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ने एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर विभाग में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति एडहॉक आधार पर करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पीजीआईएमईआर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पीजीआईएमईआर के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमडी (एनेस्थीसिया) में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 8 सितंबर को 'हस्ताक्षरकर्ता का कार्यालय, चौथी मंजिल, ए ब्लॉक, नेहरू हॉस्पिटल, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़' पते पर दोपहर 2 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के साथ अपना अपडेटेड बायो-डेटा और संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि पीजीआईएमईआर की ओर से बिना किसी सूचना के पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी