'कभी खुशी कभी गम' के रोने वाले सीन को देखकर हंस रहे हैं लोग, 25 साल बाद यूजर ने पकड़ा फिल्म वालों का ‘झोल’
करण जौहर की फिल्में अपने यूनिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन यह खास स्टाइल इस समय लोगों को हंसा रहा है। इस सीन में एक बड़ी गलती है जिस पर फैंस का कभी ध्यान नहीं गया। सालों तक इस गलती पर किसी का ध्यान नहीं गया। जानें क्या हुआ।
फिल्म में यह कौन सा सीन है?
फिल्म में एक सीन है जिसमें अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर यशवर्धन रायचंद की मां की मौत दिखाई गई है। सभी सफेद कपड़ों में मातम मनाते दिख रहे हैं।
लड़की के कपड़े पहने एक लड़का
इस सीन में भीड़ दिख रही है। लड़की दिखने के लिए भीड़ में एक लड़के को दिखाया गया है। इस लड़के ने भी लड़की का सूट पहना हुआ है।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "डायरेक्टर करण जौहर की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने एक लड़के को लड़की दिखाया?" दूसरे यूजर ने लिखा कि सारा पैसा शाहरुख और अमिताभ की फीस पर खर्च हो गया।