×

Payal Ghosh Vs Anurag Kashyap: पायल घोष ने पोस्ट करते हुए कहा, उनका समय समाप्त, क्या है इसका मतलब

 

अभिनेत्री पायल घोष ने पिछले दिनों बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और मेकर अनुराग कश्यप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से पायल घोष और अनुराग कश्यप चर्चा में आ गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से अनुराग कश्यप चर्चा में आ चुके है। अब एक बार फिर से अभिनेत्री पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि उन सभी का समय समाप्त हो गया है। जिन्होंने उन्हें गलत समझा और उनकी खामोशी को हार समझा है। अभिनेत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, अनुराग कश्यप के खिलाफ किए गए मी टू केस में कोई नया डेवलपमेंट नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कंप्लेट भी फाइल की थी। जिसमे उन्होंने इस बात का दावा किया था कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था। उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिचा चड्ढा और हुमा कुरैशी का नाम भी खीचा था। लेकिन बाद में रिचा के मामले में पायल घोष को मुंह की खानी पड़ी थी। इसके आलवा और भी कई तरह के खुलासे अभिनेत्री बीते दिनों कर चुकी है। अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद पायल घोष ने राजनीति में एंट्री भी कर चुकी है। जो कुछ ही समय पहले अभिनेत्री का ने किया है। हालांकि अब अनुराग के मामले में इस पोस्ट को लेकर उनका अगला क्या बड़ा एक्शन है ये आने वाले समय में पता चल जाएगा।

Sanjay Dutt Torbaaz Trailer: रिलीज हुआ संजय दत्त की मचअवेटेड फिल्म तोरबाज का धांसू ट्रेलर रिलीज

Bharti Singh Drug Case: कॉमेडियन भारती सिंह को उनके पति सहित एनसीबी ने हिरासत में लिया, पहले घर पर की छापेमारी

Ekta Kapoor in BB14: बिग बॉस के घर में पहुंचते हुए एकता कपूर देगी घरवालों को बदले की चुनौती