×

परिसीमन पर विपक्ष की भ्रामक आशंकाओं का अमित शाह ने किया खंडन: धर्मेंद्र प्रधान

 

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। परिसीमन के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा परिसीमन को लेकर देशभर में भ्रामक आशंकाएं फैलाई जा रही हैं, जिनका तथ्यों के आधार पर खंडन किया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परिसीमन से जुड़े सभी मुद्दों पर स्पष्ट रूप से स्थिति साफ कर दी है। इसके बावजूद विपक्ष जनता को गुमराह करने की साजिश में जुटा हुआ है, जो कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाना कि परिसीमन से दक्षिण भारत या किसी भी राज्य के साथ अन्याय होगा, पूरी तरह से एक राजनीतिक एजेंडा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वही लोग, जिन्होंने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया और संविधान की मूल भावना के साथ समझौता किया, आज लोकतंत्र के नाम पर डर और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस द्वारा परिसीमन को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक आशंकाओं का गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तथ्यों के साथ स्पष्ट खंडन किया है।"

उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष पूरे देश को गुमराह करने की साजिश कर रहा है, जो कभी सफल होने वाला नहीं है। यह कहना कि इससे दक्षिण या किसी भी राज्य के साथ अन्याय होगा, केवल एक भ्रामक राजनीतिक एजेंड़ा है, जिसे विपक्ष अपने संकीर्ण स्वार्थों के लिए आगे बढ़ा रहा है।

अमित शाह ने आगे कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया, संविधान की भावना के साथ समझौता किया और आपातकाल के समय लोकतंत्र को कुचलने का काम किया वही आज लोकतंत्र के नाम पर डर और भ्रम पैदा कर रहे हैं। लेकिन भारत की जनता अब पूरी तरह जागरूक है और ऐसे हर प्रयास को पहचानती है। परिसीमन के नाम पर देश को क्षेत्रीय आधार पर बांटने या राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की यह कोशिश न पहले सफल हुई है, न आगे कभी होगी।"

--आईएएनएस

पीएसके