×

पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस हुआ बंद

 

बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने हाल ही में 'पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस' को बंद करने की घोषणा की और 'एक-चीन नीति' के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।

सरकार ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन टकाटचेंको ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर घोषणा की कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने 'एक-चीन नीति' के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, 'पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस' के कामकाज को तुरंत बंद किया है और देश में इसकी मौजूदगी को समाप्त किया है।

बयान के अनुसार, ''पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी पुरानी और मजबूत साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उसे उम्मीद है कि दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को और गहरा करेंगे, व्यापार और निवेश बढ़ाएंगे और मिलकर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएंगे, जिससे पापुआ न्यू गिनी के लोगों को स्थायी और ठोस फायदे मिलेंगे।''

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/