×

Panghat Song: रिलीज होते ही हिट हुआ फिल्म रूही का पहला सॉन्ग पनघट

 

राजकुमार राव, जाह्ववी कपूर और वरुण शर्मा की तिकड़ी जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम है रूही। जिसका ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था। फिल्म रूही का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। फिल्म रूही के ट्रेलर को लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब रूही का ट्रेलर देखने के बाद फैंस राजकुमार राव, जाह्ववी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के इंतजार के बीच अब मेकर्स ने इसका पहला गाना पनघट रिलीज कर दिया है। फिल्म का पहला गाना पनघट बीते दिन यानी सोमवार को रिलीज किया गया था। जब से गाना रिलीज किया गया है ये सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। अब तक इस गाने को ढेर सारे व्यज़ मिल चुके हैं। आपको बता दें कि महज 80 मिनट में गाने को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म रूही के पहले गाने पनघट को कितना ज्यादा पसंद किया गया है। बता दें कि पनघट गाने के राइटर अमिताभ भट्टाचार्य हैं। इसको आवाज अनीश, दिव्या कुमार और सचिन जिगर ने दिया है। गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया पर रिलीज किया गया है। अब इस गाने में सबसे खास बात यह है कि ये एक दमदार पार्टी नंबर सॉन्ग है। जिसमें जानवी कपूर का एकदम अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। जानवी कपूर फिल्म में एक भूत का किरदार निभाते हुए नजर आ रही है। वहीं गाने में वरुण शर्मा और राजकुमार राव भी दिखाई दे रहे है। जो अपनी कॉमेडी इस गाने में करते हुए दिखाई दे रहे है। फिल्म रूही इसी साल मार्च के महीने में रिलीज होने वाली है।

Santosh Anand: सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल के संतोष आनंद के एपिसोड को लोगों ने बताया TRP स्टंट

Kim Kardashian Divorce: जल्द ही तलाक लेने जा रहे किम कदर्शियां और कान्ये वेस्ट

Adhyayan Suman: खुद की आत्महत्या की फेक न्यूज सुनकर कैसा था अभिनेता अध्य्यन सुमन का रिएक्शन