पांचवां चीन-शीत्सांग 'ट्रांस-हिमालय' अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच शुरू
बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पांचवां चीन-शीत्सांग 'ट्रांस-हिमालय' अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के न्यिंगची शहर में शुरू हो गया है। यह आयोजन शनिवार तक चलेगा।
इस वर्ष के मंच का विषय 'मानव और प्रकृति का सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व, विकास सहयोग के परिणाम साझा करना' है, जो 'हरित विकास को बढ़ावा देना, सुंदर गृह का निर्माण' पर केंद्रित है। मंच में एक मुख्य सत्र और चार समानांतर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, 'पठार का जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक सुरक्षा', 'पठार के सांस्कृतिक पर्यटन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास', 'पठार का खेल सहयोग', और 'पठार का हरित स्वास्थ्य'। ये सत्र हिमालय क्षेत्र के देशों के बीच पेशेवर संवाद के लिए एक मंच प्रदान कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में न्यिंगची में शुरू होने के बाद से, यह मंच चार बार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। वर्षों से, इस मंच ने शीत्सांग की विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने, अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देने, शीत्सांग के खुलेपन को बढ़ाने और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को मजबूत करने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/