☰
×

ओवैसी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों कर रहे वोट बैंक की राजनीति: यासिर जिलानी

 

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता यासिर जिलानी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बड़ा हमला बोला। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के नेहरू-यादव वाले बयान और कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ओवैसी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों सिर्फ मुसलमानों को केंद्र में रखकर वोट बैंक तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने कहा, "यह उनकी आदत में शामिल है। जब भी कभी वे किसी आंदोलन में हिस्सा लेते हैं, किसी वामपंथी विचारधारा के नेता के कंधे का सहारा लेकर आंदोलन में शामिल होते हैं और फिर उन्हें लगता है कि अब छुट्टी मनानी चाहिए और फंड का भी तो कहीं न कहीं इंतजाम करना है। उन्हें इस वक्त भारत के लोगों को बताना चाहिए कि वे क्यों गए हैं।"

उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के नेता के रूप में गए हैं या सिर्फ छुट्टियां मनाने गए हैं? यह एक तरीके से राहुल गांधी का जो मजाक है, उसे भारत के लोग मुझे नहीं लगता कि स्वीकार करेंगे।

टाइगर श्रॉफ के जो हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने यह बात कही थी कि टाइगर श्रॉफ एक अच्छे कलाकार हैं। सिनेमा से जुड़े व्यक्ति पर हमला नहीं होना चाहिए था, लेकिन हमला हुआ। हमारी पुलिस एजेंसियों और अधिकारियों ने अपने काम को लेकर जिस तरीके की तत्परता दिखाई है, 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जो लोग भी शामिल होंगे, जहां भी होंगे, उन्हें पुलिस बख्शेगी नहीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्पष्ट कहा है कि हम पाताल से भी मुख्य अपराधियों को पकड़कर लाएंगे।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के नेहरू और यादव वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह ओवैसी साहब और नेहरू, गांधी तथा यादव के बीच का मामला है। ये लोग जो राजनीति कर रहे हैं, वह सिर्फ वोट बैंक तुष्टिकरण की राजनीति है, जिसके केंद्र में मुसलमान हैं। इसलिए यह लड़ाई है। यही वजह है कि यह गुस्सा और खीझ बाहर निकल रही है। वे दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

ओवैसी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने यही कहा कि ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कभी वे कांग्रेस को बोलते हैं, कभी कांग्रेस ओवैसी को बोलती है। एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इन पर अब ज्यादा लोग विश्वास करने जा रहे हैं।

सीपीआई (एमएल) सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि यह उनकी विचारधारा है, लेकिन आज भाजपा जिस तरह से पूरे देश के हर क्षेत्र में तबाही मचाए हुए है, चाहे वह अर्थव्यवस्था हो, चाहे वह व्यापार हो, चाहे कृषि हो, शिक्षा हो, रोजगार हो, महंगाई का सवाल हो, हर जगह हम लोग भयानक तबाही देख रहे हैं। तो ऐसे माहौल में मुझे लगता है कि भाजपा विरोधी जितनी ताकतें हैं, सब लोगों को मिल-जुलकर लड़ना होगा। और कौन नेता होगा, यह आंदोलन में तय होता है। इसलिए मुझे लगता है कि संसद के अंदर जो हम लोगों का संघर्ष चल रहा है, संसद के बाहर भी हम वोट चोरी को लेकर लड़ रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी