☰
×

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर जलेगा दीप, वीडियो में जाने CRPF के सैकड़ों जवान तैनात; दरगाह के पास है दीपस्तंभ

 

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीप जलाया जाएगा। इसे लेकर पहाड़ी की तलहटी से लेकर ऊपर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे रास्ते में बैरिकेडिंग की गई है और CRPF के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए दीपस्तंभ पर दीप जलाने का दोबारा आदेश दिया था। इस समारोह में आम लोगों को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है।दरअसल, मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिगई दीपम की रस्म निभाई जाती है। इस परंपरा के तहत तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर दीप जलाया जाता है। यह दीपस्तंभ सिकंदर दरगाह से करीब 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी स्थान पर दीप जलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने दीप जलाने की अनुमति दी।

24 नवंबर को दिया था दीप जलाने का आदेश

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/raPFlNaplBk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/raPFlNaplBk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जला की अनुमति दी थी। हालांकि, तमिलनाडु सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने इस आदेश के बावजूद वहां दीप नहीं जलाया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोबारा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।27 नवंबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार केरवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने पिछले आदेश का पालन नहीं होने पर मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर दिया और प्रशासन की जिम्मेदारी दो पूर्व जजों को सौंप दी। साथ ही दीपस्तंभ पर दीप जलाने का नया आदेश जारी किया।

बुझ चुकी लौ से दीप जलाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को अपने आदेश में कहा था कि दीपस्तंभ पर उसी लौ से दीप जलाया जाए, जिसे 24 नवंबर को उचि पिल्लैयार मंदिर के मंडपम में प्रज्वलित किया गया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि वह लौ बुझ चुकी है।इसके बाद दीप जलाने की प्रक्रिया को लेकर नए निर्देश दिए गए। अदालत ने स्पष्ट किया कि आज दीपस्तंभ पर नए सिरे से लौ प्रज्वलित कर दीप जलाया जाए। इस तरह कोर्ट ने अपने पहले आदेश को लागू कराने के लिए दोबारा निर्देश जारी किए।

पहाड़ी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दीप जलाने के कार्यक्रम को देखते हुए मदुरै प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पहाड़ी की तलहटी से लेकर दीपस्तंभ तक बैरिकेडिंग की गई है। CRPF के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम में आम लोगों को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीप जलाने की रस्म किस तरह संपन्न होती है। यह मामला धार्मिक परंपरा, प्रशासनिक निर्णय और न्यायालय के आदेश के पालन से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है।