×

जन्माष्टमी पर देशभर में गूंजा कान्हा का जयकारा, वीडियो में जाने मथुरा से द्वारका तक हुआ श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देशभर के मंदिरों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया। रात 12 बजते ही मथुरा-वृंदावन से लेकर द्वारका और जगन्नाथ पुरी तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में घंटियों, शंखनाद और जयकारों के बीच भगवान कृष्ण का प्रकटोत्सव मनाया। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य आयोजन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर रहा। यहां मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का विशेष अभिषेक किया गया। कान्हा का अभिषेक सोने से सजी चांदी की कामधेनु से किया गया।जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शाम 6 बजे तक मथुरा में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर चुके थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।वहीं, मथुरा में इस बार जन्माष्टमी समारोह के दौरान 500 ड्रोन के जरिए कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

वृंदावन, द्वारका और पुरी में भी दिखी भव्यता

जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के मंदिरों में भी देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों ने लंबी कतारों में इंतजार किया।गुजरात के द्वारका स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में भी जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती हुई। देशभर के मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्म के समय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

नाथद्वारा में भगवान को 21 तोपों की सलामी

राजस्थान के राजसमंद स्थित नाथद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया। यहां भगवान श्रीनाथजी को 21 तोपों की सलामी दी गई। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

पटना इस्कॉन मंदिर में 108 चांदी के कलश से अभिषेक

बिहार की राजधानी पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। यहां भगवान श्रीकृष्ण का 108 चांदी के कलशों से अभिषेक किया गया।मंदिर को सजाने के लिए अलग-अलग प्रकार के करीब 8 टन फूल मंगाए गए थे। रंग-बिरंगी सजावट और भव्य रोशनी से मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे।

देशभर में रही भक्ति और उत्साह की लहर

जन्माष्टमी के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं ने उपवास रखा, भजन-कीर्तन किए और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।मथुरा से लेकर द्वारका और पटना से लेकर जयपुर तक हर जगह कृष्ण भक्ति का रंग दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।