×

टीचर्स डे पर PM मोदी ने शिक्षकों से की बातचीत, वीडियो में पूछा- अच्छा स्पीकर बनने के लिए क्या करूं? टीचर बोलीं- कॉन्फिडेंस जरूरी

 

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बातचीत का करीब 5 मिनट का वीडियो पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने एक महिला शिक्षक से पब्लिक स्पीकिंग को लेकर सवाल किया और मजाकिया अंदाज में पूछा कि अगर वे उनके स्कूल की छात्र हों और अच्छा स्पीकर बनना चाहें तो उन्हें क्या करना चाहिए।

PM मोदी ने पूछा- अच्छा स्पीकर कैसे बनूं?

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक महिला शिक्षक से कहा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपका स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो आप मुझे क्या टिप्स देंगी? मुझे क्या-क्या करना चाहिए?

इस पर शिक्षिका ने जवाब दिया कि एक अच्छा वक्ता बनने के लिए सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखाना जरूरी है।शिक्षिका का जवाब सुनकर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसते हुए पूछा- “तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा?”इस पर शिक्षिका ने बताया कि आत्मविश्वास अपने आप नहीं आता, बल्कि इसके लिए लगातार प्रैक्टिस करनी होती है। बातचीत के इस हिस्से में प्रधानमंत्री और शिक्षक के बीच सहज और हल्का-फुल्का संवाद देखने को मिला।

तमिलनाडु की टीचर ने बताई लोकल लैंग्वेज की जरूरत

बातचीत के दौरान तमिलनाडु से आई एक शिक्षिका ने अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी बात भी प्रधानमंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में कई लोग स्थानीय भाषा में पढ़ना चाहते हैं।इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे बीच यह भ्रम है कि तमिलनाडु में सभी लोग अंग्रेजी जानते होंगे। उन्होंने कहा कि इसी वजह से नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर दिया गया है।प्रधानमंत्री ने मातृभाषा में शिक्षा को बच्चों के सीखने और समझने की प्रक्रिया से जोड़ते हुए नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का उल्लेख किया।

राष्ट्रपति आज देंगी 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी।यह पुरस्कार देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। इस कार्यक्रम में चयनित शिक्षक अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

2024 में 82 शिक्षकों से मिले थे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात कर चुके हैं। उस वर्ष कुल 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया था।इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए शिक्षकों के साथ शिक्षा, मातृभाषा, बच्चों के कौशल विकास और पढ़ाने के नए तरीकों को लेकर बातचीत की थी।इस साल शिक्षक दिवस के मौके पर भी प्रधानमंत्री की शिक्षकों के साथ बातचीत में पब्लिक स्पीकिंग से लेकर मातृभाषा में शिक्षा जैसे मुद्दे सामने आए। पीएम मोदी ने शिक्षकों के अनुभवों और उनके काम को बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बताया।