अवैध संबंधों के शक में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को किया किडनैप और फिर...

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई है। एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में अपनी ही पत्नी का अपहरण कर लिया। घटना गरोठ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 के ब्राह्मण मोहल्ले की है, जहां सोमवार शाम मनीषा के पति राकेश गोस्वामी और देवर पवन गोस्वामी अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और चाकू की नोक पर परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए उनका अपहरण कर अपने साथ ले गए। दशरथपुरी गोस्वामी की बेटी मनीषा का विवाह राकेश से हुआ था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
राकेश ने अपनी पत्नी को फिल्मी स्टाइल में अगवा किया, वह चीखती रही और आसपास खड़े लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन राकेश और उसके दोस्तों के हाथों में धारदार हथियार होने के कारण कोई भी मनीषा की मदद के लिए आगे नहीं आया। अपहरणकर्ता ने पिता दशरथ पुरी गोस्वामी को घायल कर दिया और मनीषा को जबरन मारुति वैन में बैठाकर ले गए। लोगों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दशरथ के घर के बाहर एक मारुति वैन आकर रुकी, जिसमें चार-पांच लोग सवार थे। सभी के हाथों में धारदार हथियार थे। वे सभी घर में घुसे और घटना को अंजाम देने के बाद एक ही कार में सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पति राकेश के साले को गिरफ्तार कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मनीषा की शादी डेढ़ साल पहले डाबरी तहसील कुजनेर जिला राजगढ़ निवासी राकेश गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी रामगजमंडी में साथ रह रहे थे। शादी के कुछ दिन बाद ही राकेश शराब पीने लगा और मनीषा के साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। उसने अपने परिवार को अपनी पीड़ा बताई और निर्णय लिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। मनीषा ने गरोठ महिला थाने में आवेदन भी दिया था, जिस पर सुनवाई चल रही थी। बुधवार 19 जून को दोनों की शादी आपसी सहमति से विच्छेद होनी थी। लेकिन मंगलवार को ही पति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर लिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
गरोठ थाना प्रभारी ने बताया कि कल लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया कि लड़की का अपहरण कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस टीम भेजी गई। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण लड़की अलग होना चाहती थी। चूंकि दो दिन का समय मांगा गया था। इस मामले में आज ही दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी थी। लेकिन लड़के ने यह घटना एक दिन पहले ही अंजाम दी थी। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।