☰
×

इंस्टाग्राम पर अब कम दिखेंगी अश्लील और हिंसक पोस्ट, वीडियो में जाने भारत में बदला कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम; एआई से होगी आपत्तिजनक सामग्री की पहचान

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अश्लील, हिंसक और आपत्तिजनक पोस्ट पहले के मुकाबले कम दिखाई देंगी। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नए और बेहतर मॉडल लागू किए हैं। ये मॉडल आपत्तिजनक सामग्री की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन सिस्टम से हटा देंगे। खास बात यह है कि अब किसी यूजर की शिकायत का इंतजार किए बिना ही एआई मॉडल पोस्ट की जांच करेंगे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1MGXnr1hOhc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1MGXnr1hOhc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बदलाव का असर इंस्टाग्राम के तीन प्रमुख हिस्सों रील्स, एक्सप्लोर और फीड पर दिखाई देगा। इनमें यूजर्स को ऐसे पोस्ट भी दिखाए जाते हैं, जिन्हें वे फॉलो नहीं करते हैं। नए सिस्टम के तहत कंपनी ऐसे कंटेंट की पहचान करेगी, जो प्लेटफॉर्म के नियमों के हिसाब से आपत्तिजनक या संवेदनशील हो सकता है। इसके बाद उसे यूजर्स को सुझाई जाने वाली सामग्री से बाहर कर दिया जाएगा।

यूजर्स की शिकायत के बिना एआई करेगा पोस्ट की जांच

इंस्टाग्राम के नए सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका बढ़ाई गई है। पहले किसी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कई बार यूजर्स की शिकायत या रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब एआई मॉडल खुद ही पोस्ट की जांच करेंगे। इससे अश्लील और हिंसक सामग्री को यूजर्स की स्क्रीन तक पहुंचने से पहले रोकने में मदद मिलेगी।कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर और सुरक्षित सोशल मीडिया अनुभव देना है। खासतौर पर उन पोस्ट पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिन्हें इंस्टाग्राम अपने एल्गोरिदम के जरिए यूजर्स को सुझाता है।

सरकार ने 10 अक्टूबर को मेटा को जारी की थी एडवाइजरी

इंस्टाग्राम के इस बदलाव के पीछे सरकारी स्तर पर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं। 10 अक्टूबर को सरकार ने मेटा को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम और फेसबुक के कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम तथा एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा था।सरकार की ओर से यह कदम सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली सामग्री और यूजर्स को मिलने वाले सुझावों को लेकर उठाया गया था। अब इंस्टाग्राम ने अपने रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव करते हुए एआई आधारित निगरानी को मजबूत किया है।

इन विकल्पों से भी कंट्रोल कर सकते हैं कंटेंट

इंस्टाग्राम पर यूजर्स के पास पहले से ही कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से वे अपनी पसंद के अनुसार दिखाई देने वाली सामग्री को नियंत्रित कर सकते हैं।

  • नॉट इंटरेस्टेड: इस विकल्प से यूजर्स अपनी पसंद नहीं आने वाली पोस्ट को कम कर सकते हैं।

  • सेंसिटिव कंटेंट कंट्रोल: इसकी मदद से संवेदनशील सामग्री को सीमित किया जा सकता है।

  • हिडन वर्ड्स: इस विकल्प के जरिए आपत्तिजनक शब्दों और टिप्पणियों को फिल्टर किया जा सकता है।

इन सुविधाओं के साथ नए एआई मॉडल लागू होने से इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री की पहचान और उसे नियंत्रित करने की प्रक्रिया मजबूत होगी। हालांकि, नए सिस्टम के बाद भी यूजर्स अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे।