×

वायरल हो रहा अजय और काजोल की बेटी न्यासा का धमाकेदार वीडियो, देखकर करेंगे तारीफ

 

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम न्यासा देवगन है और बेटे का नाम युग देवगन है। अब अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि हाल ही में न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपनी मां काजोल के सुपरहिट गानों पर थिरकते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर न्यासा के इस वीडियो को फैन ग्रुप द्वारा शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी न्यासा अपनी मां के गानों पर अलग-अलग गाने पर ग्रुप डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। जिसमें बोले चूड़ियां, सजदा, तेरे नैना जैसे गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देती हुई नजर आई है। इसके अलावा करीना कपूर और शाहिद कपूर के सुपरहिट गाने नगाड़ा पर दमदार परफॉर्मेंस के साथ अंत किया है।

https://www.instagram.com/tv/CNKQsGYlCnD/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया न्यासा का ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।ज्यादातर लोगों ने न्यासा देवगन के डांस की तारीफ ही की है। बता दें कि न्यासा के माता-पिता के मशहूर भी नहीं होते तो भी न्यासा के काम की लोग तारीफ करते और उनमे वो बात है जिसकी वजह से वो खुद मशहूर हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज आफ साउथ ईस्टएशिया में पढ़ रही है। न्यासा को ट्रैवलिंग का काफी ज्यादा शौक है। वो कॉमेडी फिल्मों को देखना काफी पसंद करती है। अगर हम बात करें न्यासा के पिता अजय देवगन के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मैदान, चाणक्य और मेडे जैसी फिल्में शामिल हैं।

major Teaser: 26/11 में शहीद हुए संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर बनी फिल्म मेजर का टीजर रिलीज

Producer Ekta Kapoor की वेब सीरीज हिज स्टोरी पर लगा चोरी का आरोप, कंपनी ने मांगी माफी

Deepika Padukone ने MAMI चेयरपर्सन पद से दिया इस्तीफा, बताया ये बड़ा कारण