Nora Fatehi: करीना के लाडले तैमूर से शादी करना चाहती हैं नोरा फतेेही, करीना ने उनके इस प्रपोजल पर कही ये बात
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान का चैट शो वॉट वुमन वॉन्ट काफी चर्चा में रहता है। इस शो में हर रोज बॉलीवुड कलाकारों की एंट्री होती रहती है। इस दौरान करीना कपूर खान शो में आए गेस्ट से ढेर सारी बाते करती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करती है। अब करीना कपूर खान के इस शो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने एंट्री की थी। इस दौरान नोरा फतेही ने करीना कपूर खान से अपनी लाइफ और काम को लेकर कई सारी बाते की। इस दौरान नोरा फतेही ने ये भी कहा कि वो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है। सिर्फ इतना ही नहीं नोरा ने कहा कि वो तैमूर के बड़े होने का इंतजार भी करने के लिए तैयार है। नोरा से ऐसी बातें सुनने के बाद करीना कपूर की हंसी नहीं रूकती है।
Yash Birthday: इस खास अंदाज में यश की पत्नी ने सेलिब्रेट किया उनका जन्मदिन, सामने आई तस्वीरें