×

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीडियो मे देखें पीएम मोदी ने हाथ थामकर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया

 

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। जैसे ही यह घोषणा हुई, भाजपा मुख्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, नारों और तालियों के बीच नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LiW2wYjhe0Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LiW2wYjhe0Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय तक लेकर पहुंचे। यह पल बेहद भावुक और ऐतिहासिक रहा, जब पीएम मोदी ने नितिन नबीन का हाथ थामकर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया और स्वयं बैठाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और आत्मीयता साफ नजर आई।

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और जमीनी राजनीति की समझ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उनके साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ, अनुशासित और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।

इस अवसर पर भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और वे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा संगठन में नए जोश और ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ चुनावी रणनीति को भी नई दिशा दे सकती है।