एनआईटी-रायपुर भर्ती 2026: सुपरिटेंडेंट सहित 37 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी
रायपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईटी-रायपुर ने गैर-फैकल्टी के विभिन्न 37 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।
एनआईटी-रायपुर की ओर से गैर-फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में सुपरिटेंडेंट के 4, टेक्निकल असिस्टेंट के 13, सीनियर असिस्टेंट का 1, सीनियर टेक्नीशियन का 1, टेक्नीशियन के 15 और ऑफिस अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं।
वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन पोस्ट के लिए रिक्तियां विभिन्न विभागों के आधार पर जारी की गई है। टेक्निकल असिस्टेंट के 13 पद में एप्लाइड जियोलॉजी में 1, आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, बायो टेक्नोलॉजी में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 1, सिविल इंजीनियरिंग में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 4, टलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और फिजिक्स में 1 पद शामिल हैं।
सीनियर टेक्नीशियन के 1 पद पर वैकेंसी केमिस्ट्री विभाग में निकली है। वहीं, टेक्नीशियन के 15 पदों में आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 2, सिविल इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1, मेटलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और माइनिंग इंजीनियरिंग में 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से सुपरिटेंडेंट के लिए किसी भी विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री; या किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स या उसके बराबर ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे- वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट की जानकारी होनी चाहिए।
टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री/मास्टर डिग्री/डिप्लोमा; सीनियर असिस्टेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट में दक्षता होनी चाहिए।
सीनियर टेक्नीशियन के लिए प्रथम श्रेणी के साथ सीनियर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम में; टेक्नीशियन के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, साइंस/आईटीआई/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; और ऑफिस अटेंडेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी होना जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,770 रुपए तय किया गया है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (जहां भी लागू हो), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार पे-लेवल (7वें सीपीसी) 1 से 6 के बीच प्रति माह होगी।
--आईएएनएस
डीके