नवविवाहित जोड़े को ऑनर किलिंग का खतरा, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बे में एक नवविवाहित जोड़े ने ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े की जान को खतरा है। लड़की के परिवार वाले लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जहां नवविवाहित जोड़े का आरोप है कि गुहार लगाने के बाद खुर्जा नगर थाना पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही है, वहीं वीडियो वायरल कर युवती ने खुर्जा नगर पुलिस और अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लड़की ने भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए अपने परिवार और पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया है। वहीं लड़की ने अपना वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है और यह वीडियो फेसबुक और एक्स हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिलहाल पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नवविवाहित जोड़े की तरफ से तहरीर मिली है, उनकी लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नवविवाहित जोड़े का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। हम साथ रहना चाहते हैं लेकिन परिवार शादी का विरोध कर रहा है। प्रेमी जोड़े का कहना है कि उनकी जान को उनके परिवार वालों से खतरा है।