☰
×

नेहा बोरा या अभिजीत दीपके: सोशल मीडिया पर छिड़ी 'Gen Z आइकॉन' की जंग, CJP फाउंडर ने खुद दिया करारा जवाब

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्र नेता नेहा बोरा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की तुलना को लेकर एक पोस्ट चर्चा में है। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए नेहा बोरा को दिपके से ज्यादा प्रतिभाशाली बताया और उन्हें Gen Z आइकॉन बताया। इस पोस्ट पर अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए सिर्फ इतना लिखा—“मैं सहमत हूं।”मामला यहीं नहीं रुका। दिपके के जवाब के बाद कुछ यूजर्स ने इस बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ाया और दोनों युवा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रियाएं दीं।

यूजर ने क्या लिखा था?

X पर एक यूजर ने नेहा बोरा की तस्वीर के साथ लिखा कि उन्हें लगता है कि नेहा बोरा अभिजीत दिपके से ज्यादा प्रतिभाशाली हैं और वह Gen Z की एक अलग पहचान रखने वाली युवा नेता हैं।इस पोस्ट को अभिजीत दिपके ने रीपोस्ट किया और लिखा—“मैं इससे सहमत हूं।” इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तुलना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

 

इसके बाद नेहा बोरा ने भी इस तुलना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसे तुलना के तौर पर नहीं बल्कि एकजुटता के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि दोनों मिलकर संबंधित मुद्दों के खिलाफ लड़ रहे हैं। दिपके ने इसके जवाब में “इंकलाब जिंदाबाद” लिखा।

कौन हैं नेहा बोरा?

नेहा बोरा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और छात्र आंदोलनों से जुड़ी रही हैं। वह जंतर-मंतर पर हुए विभिन्न छात्र प्रदर्शनों में भी सक्रिय रही हैं। हाल के आंदोलनों के दौरान उनका नाम युवा और छात्र कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में आया है।

कौन हैं अभिजीत दिपके?

अभिजीत दिपके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक हैं। यह संगठन सोशल मीडिया और छात्र आंदोलनों के जरिए चर्चा में आया। दिपके ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अभियान चलाया है।

CJP की शुरुआत मई 2026 में हुई थी। इसके बाद संगठन ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए।

सोशल मीडिया पर क्यों चर्चा में आई तुलना?

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके दोनों ही युवा आंदोलनों से जुड़े चेहरों के तौर पर हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर दिखाई दिए हैं। दोनों अलग-अलग संगठनों से जुड़े हैं और कई मौकों पर विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहे हैं।इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दोनों की तुलना कर रहे हैं। हालांकि, नेहा बोरा ने खुद इस तुलना को खारिज करते हुए इसे “तुलना नहीं, एकजुटता” के रूप में पेश किया। इस पूरी बातचीत के बाद दोनों के पोस्ट और जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।