×

Neetu Kapoor: करवा चौथ पर नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, शेयर किया ये पोस्ट

 

4 नवंबर को देशभर में करवा चौथ की धूम थी हर किसी ने अपने अपने अंदाज में करवा चौथ को मनाया। वहीं करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर को बहुत याद किया है। ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर का ये पहला करवा चौथ था। इस दौरान उन्होंने उनको बहुत याद किया है। करवा चौथ के मौके पर नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमे पूरी कपूर फैमिली एक साथ नजर आ रही थी। कपूर फैमिली की ये तस्वीर डिनर के दौरान की थी जो करवा चौथ के मौके पर कपूर फैमिली पर परिवार के लिए आयोजन किया था। इस दौरान कपूर परिवार के कई लोग शामिल हुए थे। जिसमे नीतू कपूर भी थी वहीं इस दौरान सभी को अभिनेता ऋषि कपूर की कमी खल रही थीं नीतू कपूर उनको ज्यादा मिस कर रही थी। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर का पहला करवा चौथ होगा, जिसे वह बिना ऋषि कपूर के मना रही है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, करवा चौथ परिवार के साथ, कपूर साहब आपको मिस कर रही हूं। इस तस्वीर में कपूर परिवार के कई लोग शामिल थे जिसमे करीना कपूर, रणधीर कपूर, अरमान जैन, अनीशा मल्होत्रा, आदर जैन, तारा सुतारिया, रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा और भी कई लोग थे। इस तस्वीर पर बॉलीवुड के कई लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआािा। वो पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे उनका इलाज भी विदेश में चल रहा था। करीब एक साल तक इलाज करवाने के बाद वो वापस मुंबई आ गए थे लेकिन यहां पर आने के बाद लॉकडाउन के दौरान ही अभिनेता का कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

Breaking! Cinema Reopen in Maharashtra: आज से मराठा मंदिर में फिर से रिलीज हो रही फिल्म DDLJ

Hrithik Roshan: हॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन, आई ऐसी खबर

Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी के जन्‍मदिन पर केएल राहुल ने बेहद खास अंदाज में किया अभिनेत्री को विश