NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा दावा, वीडियो में देंखे मेडिकल एकेडमी के फिजिक्स फैकल्टी ने कराया था प्रश्नपत्र का इंतजाम
NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही Central Bureau of Investigation (CBI) ने सोमवार को अदालत में बड़ा खुलासा किया। एजेंसी ने दावा किया कि पुणे की एक मेडिकल एकेडमी में फिजिक्स फैकल्टी रहे Harshadkumar Shah ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को अरेंज कराने में अहम भूमिका निभाई थी।CBI के अनुसार, हर्षदकुमार शाह ने फिजिक्स का प्रश्नपत्र Manisha Hawaldar तक पहुंचाया था। जांच के दौरान यही प्रश्नपत्र मनीषा हवालदार के मोबाइल फोन से बरामद किया गया, जिसे एजेंसी मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है।
तीन आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
मामले में गिरफ्तार Dr. Manoj Shirure, हर्षदकुमार शाह और मनीषा हवालदार को सोमवार को दिल्ली की Rouse Avenue Court में पेश किया गया।सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। CBI ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
मोबाइल से मिला अहम सबूत
जांच एजेंसी का कहना है कि मनीषा हवालदार के मोबाइल फोन से बरामद प्रश्नपत्र और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पुष्टि हुई है। CBI अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले किन-किन लोगों तक पहुंचा और इसके बदले किस स्तर पर आर्थिक लेन-देन हुआ।
देशभर में चर्चा का विषय बना मामला
NEET पेपर लीक मामला देशभर में लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों से जुड़ा होने के कारण लगातार चर्चा में बना हुआ है। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच CBI की जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।